किम जोंग के राज में खूबसूरत कुंवारी लड़कियां करती हैं ऐसा काम, 26 की होते ही हो जाती है रिटायर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 02:51 PM

female traffic cops recruited for looks in north korea

उत्तर कोरिया कई मायनों में अनोखा देश है। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में केवल सुंदर कुंवारी लड़कियों को ही ट्रैफिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है...

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया कई मायनों में अनोखा देश है। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में केवल सुंदर कुंवारी लड़कियों को ही ट्रैफिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है।
PunjabKesari
उत्तर कोरिया में सड़कों पर ट्रैफिक संभालने वाली ट्रैफिक लेडिज की भर्ती उनके लुक्स देखकर की जाती है। वहां का समाज अब भी पारंपरिक है।इनकी यूनिफॉर्म नीले रंग की होती है, जिसके साथ ये काले रंग की हाई हील पहनती हैं। प्योंगयांग के चौराहों पर इन्हें यातायात को नियंत्रित करते हुआ देखा जा सकता है।
PunjabKesari
26 में हो जाती हैं रिटायर
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग के चौराहों पर ट्रैफिक संभालती युवा लड़कियां इस देश की तस्वीर बताती हैं। इन्हें आधिकारिक तौर पर ट्रैफिक सुरक्षा अधिकारी कहा जाता है लेकिन दुनिया इन्हें ट्रैफिक लेडिज कहती है। केवल 26 वर्ष की होते ही 'ट्रैफिक लेडिज' को रिटायर कर दिया जाता है। इससे पहले यदि किसी ट्रैफिक लेडिज ने विवाह कर लिया तो उसकी नौकरी स्वत: समाप्त हो जाती है। 

उत्तर कोरिया के लोक सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये लड़कियां देश की राजधानी का प्रतिनिधित्व करती हैं इसलिए इनका चयन उनकी कद काठी और सुंदरता के आधार पर किया जाता है। नियम के बारे में अधिकारी का कहना है कि यह कठिन ड्यूटी है इसलिए लड़कियों को शादी के बाद इसे निभाना कठिन होता है। केवल कुंवारी लड़कियां ही इतनी कठोर ड्यूटी आसानी से कर सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!