जापान के वृद्धाश्रम में आग से 11 की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Feb, 2018 11:57 AM

fire at japanese senior welfare residence kills 11

जापान के एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। समाचार एजैंसी एफे के मुताबिक, जापान प्रशासन होक्काइदो के सापोरो स्थित वृद्धाश्रम में आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। एक शख्स ने वृद्धाश्रम से धुंआ

टोक्यो: जापान के एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। समाचार एजैंसी एफे के मुताबिक, जापान प्रशासन होक्काइदो के सापोरो स्थित वृद्धाश्रम में आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। एक शख्स ने वृद्धाश्रम से धुंआ उठते देखा और तुरंत आपातकाल सेवा को सूचित कर दिया, जिसके बाद 40 से अधिक दमकल वाहन, एंबुलैंस और पुलिस कारें घटनास्थल पर पहुंची।
PunjabKesari
जिस समय आग लगी, उस समय केंद्र में 16 लोग थे जो इसकी अधिकतम क्षमता है।  घटना में मारे गए 8 पुरूषों और 3 महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा पांच को जीवित बचा लिया गया लेकिन 50 से 80 वर्ष के बीच के झुलसे 3 पुरूषों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!