Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jun, 2017 02:10 AM
शनिवार को मास्को के नजदीक गांव कराटोवो में
मास्को: रूस के मास्को में शनिवार को गांव कराटोवो में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया और राहगीरों पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। रूसी मीडिया के अनुसार इस गोलीबारी में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए जिनमें 4 की मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक क्रातोवो में एक व्यक्ति ने शिकार में उपयोग की जाने वाली राइफल से राहगीरों पर अपने घर से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस गोलीबारी से कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए इलाके की घेराबन्दी कर दी है।