Edited By ,Updated: 01 Oct, 2016 04:37 PM
अॉस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में एक घर में अचानक आग लगने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। पारिवारिक सदस्य से मिली जानकारी...
सिडनी: अॉस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में एक घर में अचानक आग लगने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। पारिवारिक सदस्य से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे कि अचानक घर में आग लग गई। पारिवारिक सदस्यों ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने एक बच्चे को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरा बच्चा आग में झुलस गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
दमकल विभाग को तुरंत फोन कर इस बात की सूचना दी गई और आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। आग में झुलसे परिवार के बाकी सदस्यों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा हैं। परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।