परमाणु बिजली पैदा करने वाले रिएक्टर बंद करेंगे ये देश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jul, 2017 04:58 PM

france may close up to 17 nuclear reactors by 2025 says environment minister

भारत जहां परमाणु बिजलीघरों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है वहीं परमाणु ऊर्जा का सर्वाधिक इस्तेमाल कर रहे फ्रांस सरकार ने 2025 तक देश के 17 रिएक्टरों ...

पेरिस: भारत जहां परमाणु बिजलीघरों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है वहीं परमाणु ऊर्जा का सर्वाधिक इस्तेमाल कर रहे फ्रांस सरकार ने 2025 तक देश के 17 रिएक्टरों को बंद करने का फैसला किया है।

फ्रांस बहुत कम लागत में परमाणु बिजली का उत्पादन करता है और पड़ोसी देशों में उसका निर्यात भी करता है। यह उसकी आय का बड़ा स्त्रोत है। बता दें कि सिर्फ फ्रांस जैसे देश ही नहीं बल्कि जर्मनी ने भी अपने यहां परमाणु ऊर्जा की मात्रा घटाने का फैसला किया है। जापान में हुई फुकुशीमा दायची परमाणु बिजलीघर हादसे के बाद जर्मनी ने भी 17 रिएक्टर बंद करने का फैसला किया। ये रिएक्टर सन 2022 तक बंद हो जाएंगे।

एक अन्य विकसित राष्ट्र दक्षिण कोरिया भी परमाणु ऊर्जा की मात्रा कम करने के प्रयास कर रहा है। पर्यावरण मंत्री निकोलस ह्यूलट के अनुसार बिजली के इस्तेमाल में परमाणु ऊर्जा का हिस्सा अब कम किया जाएगा। यह हिस्सेदारी 75 फीसद से घटाकर 50 फीसद पर लाई जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!