Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jun, 2017 03:18 PM
हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा एक ऐसे कीड़े की खोज की गई है, जो विलुप्त होने की कगार पर था और इस कीड़े और इस जैसे अन्य कीड़ों की खोज शोधकर्ता कई सालों से कर रहे थे...
मनीलाः हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा एक ऐसे कीड़े की खोज की गई है, जो विलुप्त होने की कगार पर था और इस कीड़े और इस जैसे अन्य कीड़ों की खोज शोधकर्ता कई सालों से कर रहे थे। शोधकर्ताओं ने बताया कि ये एक तरह का शिपवॉर्म की प्रजाति का सबसे बड़ा कीड़ा है। इस प्रजाति के लिहाज से इसे अब तक की सबसे बड़ी खोज बताया जा रहा है। इस कीड़े की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।
शिपवॉर्म की प्रजाति के इस कीड़े की लम्बाई तक़रीबन 5 फुट है। शोधकर्ताओं में इस लंबे और पतले कीड़े को हाथीदांत की तरह दिखने वाले शैल में से निकाला है। बैक्टीरिया को अपना निवाला बनाने वाला यह कीड़ा फिलीपींस के दलदली किनारों पर मिला है जिसका वैज्ञानिक नाम कुफस पॉलीथलिया है। बताया जा रहा है कि ये शिपवार्म यहाँ सैकड़ों सालों से रह रहा था।
रिसर्चर अभी इस जीव का परीक्षण कर रहे हैं कि ये शिपवॉर्म नॉर्मल से इतने बड़े आकार में कैसे तब्दील होते हैं। 18वीं सदी में वैज्ञानिकों ने इस जीव वाले शैल की खोज की थी। उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस शैल के अंदर कोई जिंदा जीव भी मौजूद होगा। वैज्ञानिकों ने अपनी इस खोज को फिलीपींस के टीवी पर प्रसारित किया। ये कीड़े लैगून की मिट्टी में दबे रहते हैं।