मनचलों को छेड़खानी का देती है एेसे जवाब, लोग हो रहे हैरान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 02:26 PM

girl finds ingenious way to deal with catcallers

दुनिया के सभी देशों में लड़कियों से छेड़खानी होना आम बात है लेकिन इस छेड़छाड़ का हर लड़की अपने तरीके से जवाब देती है। लड़कियां तरह-तरह से राह चलते इन मनचलों से निपटने की कोशिश करती हैं...

एम्सटर्डम: दुनिया के सभी देशों में लड़कियों से छेड़खानी होना आम बात है लेकिन इस छेड़छाड़ का हर लड़की अपने तरीके से जवाब देती है। लड़कियां तरह-तरह से राह चलते इन मनचलों से निपटने की कोशिश करती हैं।

PunjabKesari

कोई लड़की सिर झुकाकर चुपचाप निकल जाती है, कोई छेड़खानी के जवाब में पलटकर हड़का देती है तो कोई पुलिस में शिकायत तक कर देती है। लेकिन एक लड़की ऐसी है जो ऐसा कुछ नहीं करती बल्कि वह जो करती है उसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।
PunjabKesari
नीदर्सलैंड के एम्सटर्डम की छात्रा नोआ जैंसमा (20)को सड़क पर जब भी कोई मनचला तंग करता है तो वह उसके साथ एक सेल्फी ले लेती है। इन सेल्फीज को वह सीधे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती हैं और उनके साथ एक छोटा सा कैप्शन देती हैं कि वह मनचला किन शब्दों का यूज कर रहा था।

PunjabKesari

खास इस तरह की सेल्फीज के लिए नोआ ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट 'डियर कैटकॉलर्स' तैयार किया है। नोआ ने  एक महीने (29 अगस्त से 28 सितंबर तक) इस अकाउंट पर 24 सेल्फी शेयर कीं। अब वह इस अकाउंट को दुनियाभर की अलग-अलग लड़कियों के लिए ओपन करेंगी ताकि सबको पता चले कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ दुनिया के किसी भी कोने में बहुत आम बात है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!