Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 03:41 PM
प्यार का रिश्ता विश्वास पर टिका हाेता है, अगर इस रिश्ते में विश्वास नहीं ताे अाप खुद काे और अपने पार्टनर काे धाेखा दे रहे हैं।
नई दिल्लीः प्यार का रिश्ता विश्वास पर टिका हाेता है, अगर इस रिश्ते में विश्वास नहीं ताे अाप खुद काे और अपने पार्टनर काे धाेखा दे रहे हैं। अाजकल बहुत से लड़के या लड़किया अपने प्यार पर शक करने लगते हैं और सच जानने के लिए गलत कदम उठा बैठते है। अब जिनका शक सही साबित हाे जाता है, वह ताे ठीक है, लेकिन जाे गलत सबित हाेती है, उन्हें कई बार इसका खमियाजा भी भुगतना पड़ता है।
बॉयफ्रेंड का लॉयल्टी टेस्ट
एेसा ही कुछ इस लड़की के साथ भी हुअा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लॉयल्टी टेस्ट कराने का फैसला किया और अपने बॉयफ्रेंड के पास एक पोर्न स्टार को भेज दिया। पोर्न स्टार बीच सड़क लड़की के बॉयफ्रेंड को बार-बार अप्रोच करने की कोशिश करती है लेकिन बॉयफ्रेंड उसे मना कर देता है और वहां से चला जाता है। बॉयफ्रेंड की लॉयल्टी देखकर महिला बहुत खुश होती है।
सच जान बॉयफ्रेंड ने छाेड़ा
वह लड़के को कॉल करके इस पूरे लॉयल्टी टेस्ट के बारे में बताती है। लेकिन शायद लड़की को यह अंदाजा नहीं था कि एेसा करके वह अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेगी। इसके बाद लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को उस पर शक करने के लिए छोड़ (Dump) देता है अब महिला के पास अपने किए पर पछताने के अलावा काेई चारा नहीं है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें