Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 01:41 AM
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किए गए कुछ नए शब्दों को आज...
लंदन: ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किए गए कुछ नए शब्दों को आज सार्वजनिक किया गया जिनमें भारत में रोजर्मा के भोजन में शामिल चना और चना दला भी शामिल हैं।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा नए शब्दों में चना और चना दाल शामिल हैं। हर तीन महीने में डिक्शनरी में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नए नए शब्दों को शामिल किया जाता है।