इटली में विदेशियों पर बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 6 लोग घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 10:10 PM

gunmen shot dead foreigners in italy 6 people injured

मध्य इटली के एक शहर में एक कार में सवार एक बंदूकधारी ने शुक्रवार को विदेशियों को निशाना बनाया, जिनमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन मध्य...

मिलान: मध्य इटली के एक शहर में एक कार में सवार एक बंदूकधारी ने शुक्रवार को विदेशियों को निशाना बनाया, जिनमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

संदिग्ध का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन मध्य मार्शे क्षेत्र में स्थित मैकेराता शहर इस हफ्ते एक इतालवी युवती की हुई निर्मम हत्या के सदमे से अभी तक नहीं उबर पाया है। कथित तौर पर एक नाइजीरियाई अप्रवासी ने उसे निशाना बनाया था। पुलिस ने बताया कि सभी घायल लोग विदेशी हैं और उन्होंने बाद में इस बात की पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए 28 वर्षीय संदिग्ध की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। 

शहर के मेयर रोमानो कारनसिनि ने बताया कि इस घटना में छह विदेशी नागरिक घायल हो गए। मेयर ने इस बात की पुष्टि की कि सभी पीड़ित अश्वेत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं के बीच करीबी से आप यह कल्पना कर सकते हैं कि इनके बीच एक तार जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि इटली में चार मार्च को आम चुनाव होने वाला है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!