हाफिज सईद को सताने लगा डर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 10:46 AM

hafiz saeed feared from un  team visit

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड खूंखार आंतकी हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र के दौरे से अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है। सईद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी समिति के इस्लामाबाद दौरे से पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए लाहौर हाईकोर्ट...

इस्लामाबादः मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड खूंखार आंतकी हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र के दौरे से अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है। सईद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी समिति के इस्लामाबाद दौरे से पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। सईद का कहना है कि सरकार अमरीका और भारत के कहने पर उसे गिरफ्तार करना चाहती है। मालूम हो कि UNSC 1267 प्रतिबंध समिति इस सप्ताह इस्लामाबाद का दौरा करेगी। 

समिति वैश्विक संस्था की तरफ से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों के संबंध में इस्लामाबाद द्वारा नियमों के पालन की समीक्षा करने आ रही है। UNSC का दो दिन का दौरा बृहस्पतिवार से शुरू होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया था कि पाकिस्तान समिति को किसी भी तरह से जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद या उसके संस्थाओं तक सीधे संपर्क नहीं करने देगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!