पाक परमाणु अस्त्र आतंकवादियों के हाथ में पड़ने का खतरा: हिलेरी क्लिंटन

Edited By ,Updated: 30 Sep, 2016 06:50 PM

hillary clinton fears that pakistan nukes will fall into the hands of jihadis

अमरीका की डैमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अगर पाकिस्तान में जेहादियों की सरकार बन...

वॉशिंगटन: अमरीका की डैमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अगर पाकिस्तान में जेहादियों की सरकार बन गई तो उनकी पहुंच परमाणु अस्त्रों तक हो जाएगी जिससे भयावह स्थिति पैदा हो सकती है और परमाणु बम का आत्मघाती हमला वास्तविकता बन सकता है। डैमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी ने यह बात अपने चुनाव के लिए धन संग्रह के समय कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ अपने बढ़ते तनाव और विरोध के बीच छोटे परमाणु अस्त्रों का विकास तेजी के साथ कर रहा है। 


उन्होंने कहा,हमें भय है कि वहां (पाकिस्तान में)तख्ता पलट हो सकता है और सत्ता पर जेहादियों का कब्जा हो सकता है। इससे उनकी पहुंच परमाणु अस्त्रों तक हो जाएगी और परमाणु अस्त्रों को लेकर आत्मघाती हमला वास्तविकता बन जाएगा।यह स्थिति भयावह होगी।हिलेरी क्लिंटन की इस टिप्पणी को न्यूयार्क टाइम्स ने प्रकाशित किया है।उनकी यह टिप्पणी उनके लिए धन संग्रह करने वालो ने अपने आडियो टेप में रिकार्ड की है।क्लिंटन ने परमाणु अस्त्रों की होड़ को खतरनाक बताया और इस संबंध में उन्होंने पाकिस्तान तथा चीन के नाम का उल्लेख भी किया।उन्होंने कहा कि वह इस होड़ को रोकने का हर प्रयास करेंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!