भारत ने कैसे सुलझाया डोकलाम विवाद, दुनिया पूछ रही राज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 04:22 PM

how india has resolved  the dokalam dispute

डोकलाम विवाद सुलझे बेशक कुष समय हो चुका है लेकिन दुनिया की नजर अब भी भार पर ही टिकी है। दरअसल चीन से विवाद का सामना कर रहे कई देश भारत से यह जानना चाहते हैं कि उसने डोकलाम विवाद इतनी शांति के साथ कैसे सुलझा लिया...

बीजिंगः डोकलाम विवाद सुलझे बेशक कुष समय हो चुका है लेकिन दुनिया की नजर अब भी भार पर ही टिकी है। दरअसल चीन से विवाद का सामना कर रहे कई देश भारत से यह जानना चाहते हैं कि उसने डोकलाम विवाद इतनी शांति के साथ कैसे सुलझा लिया। विवाद शांत होने के बावजूद डोकलाम के पास चीन के सैनिकों की जमावड़े के मद्देनजर भारत की ऑपरेशनल तैयारी पूरी है। 

यह जानकारी देते हुए शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि चीन के सैनिकों की गतिविधियां उनके अपने इलाके में हैं और इस बात को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि पूरे मुद्दे को अब तक बातचीत से सुलझाया गया है और इस रुख की विश्व मंच पर सराहना की गई है। हाल में आसियान प्लस के रक्षा मंत्रियों की फिलीपींस में बैठक हुई थी। आसियान प्लस में दक्षिण पूर्व एशिया के 10 देशों के साथ अमरीका, चीन, रूस, भारत और जापान जैसी प्रमुख ताकतें हैं।

शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब दुनिया में भविष्य को लेकर चिंता है। बैठक में मौजूद दक्षिण एशियाई देशों के प्रतिनिधियों की दिलचस्पी यह जानने में थी कि भारत ने डोकलाम के विवाद को जिस तरीके से हैंडल किया, उसका राज क्या है। गौरतलब है कि कुछ देशों का दक्षिण चीन सागर पर चीन के साथ विवाद है और वे भी इन विवादों को सुलझाने में लगे हैं। इस बैठक में चीन के साथ रूस और अमरीका के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

अमरीकी रक्षा मंत्री मैटिस के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन की मुलाकात से भी भारत और अमरीका के बीच गठजोड़ पर नजरें टिकी रहीं।  बैठक के दौरान ही भारत और रूस के बीच सैन्य अभ्यास चल रहा था, जबकि रूस को हाल ही में चीन और पाकिस्तान के बीच देखा जा रहा है। बैठक में मौजूद सभी देश जानना चाहते थे कि भारत अपनी डिप्लोमेसी को किस तरह सबके साथ आगे ले जा रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!