चीन में भारतीय नागरिक लापता, दूतावास ने मांगी जानकारी

Edited By Isha,Updated: 31 Mar, 2018 10:12 AM

indian citizens missing in china embassy sought information

मध्य चीन के झेजिआंग प्रांत में भारतीय नागरिक के अगवा होने के अंदेशों के बीच शंघाई में भारतीय अधिकारियों ने उसके बारे में चीनी सरकार से जानकारी मांगी है। राजयनिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शंघाई में भारतीय वाणिज्य दूतावास

बीजिंगः मध्य चीन के झेजिआंग प्रांत में भारतीय नागरिक के अगवा होने के अंदेशों के बीच शंघाई में भारतीय अधिकारियों ने उसके बारे में चीनी सरकार से जानकारी मांगी है। राजयनिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शंघाई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने चीनी विदेश मंत्रालय के स्थानीय दफ्तर में राजनयिक संदेश भेजकर तबरेज अकबर अली बाना के बारे में जानकारी मांगी है। वह मुंबई के रहने वाले हैं।

बाना कुछ दिन पहले चीन के जींस बाजार यीवू से कथित रूप से गायब हो गए थे। इस बात का अंदेशा है कि कारोबारी विवाद के चलते स्थानीय व्यापारियों ने उनका अपहरण कर लिया है। वह व्यापारियों से धमकियां मिलने की शिकायत करने के लिए कुछ दिन पहले यीवू में एक थाने गए थे और तभी से लापता हैं। 

भारतीय अधिकारियों को आशंका है कि व्यापारियों ने उनका अपहरण कर लिया है। ये कारोबारी उनसे उधार लेने वाले विदेशी व्यापारियों के पीछे पड़े रहते हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गलत पहचान की वजह से बाना का अपहरण किया गया हो सकता है। सैकड़ों भारतीय कारोबारी दुनिया के सबसे बड़े जींस बाजार यीवू जाते हैं और खरीदारी करके उन्हें भारत में खुदरा में बेचते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!