चीन की बढ़ी मुश्किलें, भारत ने जापान के साथ किया युद्धाभ्यास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 02:41 PM

indian navy practice with japan

भारतीय व जापानी नौसेना ने रविवार को एंटी-सबमरीन युद्धाभ्यास समुद्र क्षेत्र में शुरू कर दिया। दोनों देशों की सेनाएं हिंद महासागर में युद्ध के दौरान सबमरीन को मात देने के लिए मिलकर तैयारी कर रही हैं। प्रशांत महासागर में शुरू हुई कवायद से चीन की...

नेशनल डेस्क: भारतीय व जापानी नौसेना ने रविवार को एंटी-सबमरीन युद्धाभ्यास समुद्र क्षेत्र में शुरू कर दिया। दोनों देशों की सेनाएं हिंद महासागर में युद्ध के दौरान सबमरीन को मात देने के लिए मिलकर तैयारी कर रही हैं। प्रशांत महासागर में शुरू हुई कवायद से चीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि वह इस क्षेत्र में लगातार अपनी हरकतें बढ़ा रहा है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि ये युद्धाभ्यास 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें भारतीय नौसेना का पी-8 आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम एंटी-सबमरीन एयरक्राफ्ट और जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के दो पी-3 ओरिओन एंटी सबमरीन युद्धक विमान ने हिस्सा लिया है। 

बीते कुछ महीनों में चीन ने हिंद महासागर में अपना हस्तक्षेप बढ़ा दिया है। ऐसे में भारत-जापान का मिलकर युद्धाभ्यास करना अहम माना जा रहा है, वहीं चीन लगातार दक्षिण चीन सागर में आक्रामक होता जा रहा है। इसी साल जुलाई में भारत, जापान और अमेरिका ने साथ मिलकर मालबार युद्धाभ्यास किया था। हाल में फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले और निर्मला सीतारमण की मुलाकात के दौरान चर्चा का प्रमुख विषय भी समुद्री सुरक्षा ही है। गौरतलब है कि पूर्व रक्षामंत्री अरुण जेतली की जापान यात्रा के दौरान भी सुमद्री सुरक्षा का मुद्दा ही केंद्र में था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!