Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 04:34 PM
अमरीका के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि भारत-अमरीकी संबंध अपने गुण-दोष पर आधारित हैं और चीन नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को खत्म करने के लिए अपनी सैन्य...
वॉशिंगटन: अमरीका के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि भारत-अमरीकी संबंध अपने गुण-दोष पर आधारित हैं और चीन नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को खत्म करने के लिए अपनी सैन्य एवं आर्थिक शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है।
अमरीका की प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने कल ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट में संबोधन में कहा,कुछ लोग भारत और अमरीका के बीच बढ़ते सहयोगात्मक संबंधों की नियत पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का कहना है कि इसकी वजह चीन पर लगाम कसना है। लेकिन यह सही नहीं है।
भारत-अमरीका के संबंधों का आधार उसके अपने गुण-दोष
भारत-अमरीका के संबंधों का आधार उसके अपने गुण-दोष हैं। प्रशांत कमान की जिम्मेदारी हाथ में लेने के बाद मैंने भारत के साथ संबंध बढ़ाने शुरू किए। हैरिस ने कहा कि भारत-अमरीका के बढ़ते संबंधों ने ऑस्ट्रेलिया जैसे साझेदार के साथ साझेदारियों के बारे में सोचने को प्रेरित किया। भारत के साथ अमरीका का गहरा सहयोग साझा मूल्यों और साझा चिंताओं पर आधारित है। मैंने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमरीका के लोकतांत्रिक गठबंधन के स्पष्ट लाभों के बारे में बात की है जो इन देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि चीन ने अमरीका के समक्ष चुनौती खड़ी कर रखी है।एडमिरल ने कहा, चीन नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय आदेश को खत्म करने के लिए अपनी सैन्य तथा आर्थिक ताकत का इस्तेमाल कर रहा है।