इजरायल के रोचक तथ्य आपको कर देंगे हैरान

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Jul, 2017 12:22 PM

interesting facts about israel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस देश  इस्राइल में गए हैं, उसकी अपनी कहानी बेहद रोचक हैं...

Interesting facts About Izrael:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस देश  इस्राइल में गए हैं, उसकी अपनी कहानी बेहद रोचक हैं। ताकत में उसका कोई सानी तो अजीब गरीब कायदे कानून की भी कमी नहीं। देश कहने को तो छोटा है लेकिन है बड़ा गजब का। जानते हैं  इस्राइल के बारे में कुछ रोचक तथ्य...
 


इज़राइल की हैरानीजनक जनसंख्या

इस्राइल दुनिया का एकमात्र यहूदी देश है जिसकी कुल आबादी है 85 लाख। यानी भारत के बेंगलूरु में जितने लोग रहते हैं उतने पूरे इस्राइल में. फिलिस्तीन से टूटकर ही इजरायल बना था। 19वीं सदी तक फिलिस्तीन में 87% मुस्लिम, 10% इसाई और 3% यहूदी लोग थे. 1900 में यहूदियों ने अलग राज्य की मांग छेड़ी थी।
PunjabKesari
फिलिस्तीन विवाद
फिलिस्तीन पर ब्रिटेन शासन के दौरान अंग्रेजों ने फूट करो राज करो नीति के तहत यहूदियों के लिए अलग देश की मांग का समर्थन किया।1948 में फिलिस्तीन के बंटवारे के साथ इजरायल का जन्म हुआ लेकिन इस्राइल और फिलिस्तीन का विवाद आज तक खत्म नहीं हुआ है। 
PunjabKesari
भारत कनैक्शन
इस्राइल दुनिया का 100वां सबसे छोटा देश है। अमरीका के कैलिफोर्निया में इस्राइल जैसे 19 देश एक साथ समा सकते हैं। इस्राइल में इस समय करीब 74 प्रतिशत आबादी यहूदियों की है। गैर यहूदियों में ज्यादातर अरब मूल के लोग हैं। भारत में यहूदी आबादी करीब 6 हजार है। ज्यादातर यहूदी महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तर पूर्व के राज्यों में होते हैं।
PunjabKesari
नागरिकता का अनोेखा नियम
दुनिया में यही एक ऐसा देश है जहां बच्चे के जन्म लेते ही इस्राइल की नागरिकता मिल जाती है। भले बच्चे का जन्म किसी भी देश में क्यों न हुआ हो।  दूसरी छूट ये है कि यहूदी चाहे जिस भी देश में हों वो जब चाहें इस्राइल में आकर बस सकते हैं। इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी यहूदी बच्चे ने भारत में जन्म लिया हो तो जन्म लेते ही वो इस्राइल का भी नागरिक मान जाता है।
PunjabKesari
संविधान भी एेसा 
इस्राइल है तो दुनिया का लोकतांत्रिक देश लेकिन वहां ब्रिटेन औऱ न्यूजीलैंड की तरह लिखित संविधान नहीं हैं। परम्परा, सुविधा के हिसाब से नियम बनते और बदलते हैं।
PunjabKesari
भाषा के अलग नियम
इस्राइल की भाषा हिब्रू है जो बाइबल की भाषा मानी जाती है। कहा जाता है कि हिब्रू ही अकेली भाषा है जिसका पुनर्जन्म हुआ है। हिब्रू और अरबी इजरायल की सरकारी भाषा है। हिब्रू को ऊर्दू की तरह दाहिने से बाएं लिखा जाता है। इस्राइल की बोली में मराठी का भी अंश माना जाता है।
PunjabKesari
सेना में महिलाएं
दुनिया में इस्राइल को शक्तिशाली सैन्य देश के तौर पर माना जाता है। इस्राइल में महिलाओं के लिए सेना में काम करना अनिवार्य है। 85 लाख आबादी वाले देश में करीब 30 लाख सैनिक हैं। जितने मर्द सेना में काम करते हैं उतनी ही महिलाएं भी। 30 लाख की सेना में करीब 15-15 लाख मर्द और महिला सैनिक हैं।
PunjabKesari
बच्चों की आर्मी ट्रेनिंग
15 साल की उम्र से इस्राइल में बच्चों की आर्मी ट्रेनिंग शुरू हो जाती है। हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनिवार्य रूप से मिलिट्री सर्विस जॉइन करनी पड़ती है। लड़कों को 3 साल और लड़कियों को 2 साल सेना में काम करना जरूरी होता है।कहा जाता है कि इस्राइल के घर-घर में घातक हथियार होते हैं।परिवार के हर सदस्य को हथियार चलाना आता है। महिलाएं कैसा भी पहनावा पहने लेकिन हथियार साथ लेकर चलती हैं। 
PunjabKesari
खतरनाक दुश्मन
अगर किसी ने इस्राइल को दुश्मन बना लिया है तो मान लीजिए कि इस्राइल बिना बदला लिए छोड़ेगा। इस्राइल का मूल मंत्र है अगर किसी ने हमारे देश के एक नागरिक को भी मार दिया तो हम उस देश में घुसकर उसके एक हजार नागरिकों को मार डालेंगे। ऑपरेशन ब्लैक सेप्टेंबर के बाद इजरायल ने ये करके दिखाया। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!