ईरान ने की हैकिंग मामले में अमरीकी प्रतिबंध की निंदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 05:43 PM

iran condemns us ban on hacking

ईरान ने आज अपने 10 नागरिकों और एक ईरानी कंपनी पर अमरीका के प्रतिबंध की निंदा की है। इन लोगों ने माबना इंस्टीट्यूट नामी कंपनी पर आरोप लगाया है कि इन्होंने ईरान सरकार के साथ मिलकर अमरीका की बौद्धिक संपदा की चोरी की।  अमेरिकी राजस्व विभाग ने

तेहरानः ईरान ने आज अपने 10 नागरिकों और एक ईरानी कंपनी पर अमरीका के प्रतिबंध की निंदा की है। इन लोगों ने माबना इंस्टीट्यूट नामी कंपनी पर आरोप लगाया है कि इन्होंने ईरान सरकार के साथ मिलकर अमरीका की बौद्धिक संपदा की चोरी की।  अमेरिकी राजस्व विभाग ने शुक्रवार को 9 इरानी नागरिकों के खिलाफ आरोप लगाए तथा 10 व्यक्तियों और माबना इंस्टीट्यूट को प्रतिबंधित कर दिया।

इन लोगों और इस इंस्टीट्यूट पर आरोप है कि उन्होंने ईरान के रिवोल्यूशनरी गाड्र्स की तरफ से सैकड़ों विश्वविद्यालयों के दस्तावेजों की हैकिंग की।  ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को‘ गलत’ बताया।  उन्होंने मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए एक बयान में कहा कि ईरान अमेरिका के उकसावे वाले, अवैध और अनुचित कार्रवाई की ङ्क्षनदा करता है। यह कार्रवाई अमेरिकी नेतृत्व का ईरानी लोगों के खिलाफ शत्रुता को दिखाता है।      
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!