Edited By ,Updated: 28 Nov, 2015 05:02 PM
आईएसआईएस ज्वाइन कर चुकी यह खूबसूरत लड़की अब अपनी मां को धमकी दे रही है। साइबेरिया की फातिमा जरफारोवा की मां शाख्ला बोचकारयोवा ने इसे कन्फर्म किया है।
नई दिल्ली: आईएसआईएस ज्वाइन कर चुकी यह खूबसूरत लड़की अब अपनी मां को धमकी दे रही है। साइबेरिया की फातिमा जरफारोवा की मां शाख्ला बोचकारयोवा ने इसे कन्फर्म किया है। बेटी की हरकत से मां को गहरा सदमा लगा है। मां का कहना है कि उसने बेटी नहीं, बल्कि एक शैतान को जन्म दिया। 20 साल की फातिमा तुर्की के रास्ते होकर सीरिया पहुंची है।
हाल ही में उसने पेरिस हमलों को लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रोपेगैंडा मैसेज भी पोस्ट किए थे। 41 साल की शाख्ला ने एक रूसी चैनल को बताया कि फातिमा कहती थी कि एक दिन उसके भाई (आतंकी) आएंगे और मुझ जैसे काफिरों को मौत के घााट उतारेंगे।
उनके मुताबिक, फातिमा ने उनसे यह भी कहा था कि आतंकी जब छुरे से उनका सिर कलम करेंगे, तो उसका दिल भी नहीं घबराएगा। इस मां का कहना है कि अपनी बेटी को आतंकियों के झांसे में आने से बचाने के लिए उसने कई जतन किए थे। शाख्ला के मुताबिक, फातिमा घर छोड़कर सीरिया न भाग जाए इसलिए उन्होंने उसे बेडरूम में चेन से बांधकर रखा था। लेकिन वह किसी तरह खिड़की से भाग गई।
इस मां की चिंता तब और बढ़ गई, जब अब्दुल्ला नाम के शख्स की पुलिस ने आईएसआईएस रिक्रूटर के रूप में पहचान की थी। शाख्ला के मुताबिक, अब्दुल्ला उनकी बेटी फातिमा से शादी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी उसी के साथ रह रही है। वह भी जानती है कि आतंकी उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे, उसका अंत एक बुलेट से ही होगा।