Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 11:27 AM
जापान में की राजधानी टोक्यो का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां 6 साल की बच्चियां एडल्ट लड़कियों की तरह परफॉर्म करती हैं और हैरानी बात यह है कि इसका मजा लेने के लिए 40 साल तक के मर्द पहुंचते हैं। कई पैरेंट्स भी अपनी बच्चियों को ऐसे परफॉर्मेंस...
टोक्यो: जापान में की राजधानी टोक्यो का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां 6 साल की बच्चियां एडल्ट लड़कियों की तरह परफॉर्म करती हैं और हैरानी बात यह है कि इसका मजा लेने के लिए 40 साल तक के मर्द पहुंचते हैं। कई पैरेंट्स भी अपनी बच्चियों को ऐसे परफॉर्मेंस में जाने से नहीं रोकते।
ऐसी ही बच्चियों का परफॉर्मेंस देखने वाले 40 साल के एक व्यक्ति सोचिरो सेकी ने बताया कि वे हफ्ते में 2 बार ये शो देखने आते हैं। सोचिरो सेकी ने कहा कि वे सिर्फ परफॉर्मर को एन्करेज करने आते हैं और इसमें उन्हें कोई शर्मिंदगी नहीं होती। लेकिन वे मानते हैं कि दूसरे फैंस इन बच्चियों को सैक्शुअली देखते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य फैंस के लिए यहां आना रेड लाइट एरिया में जाने के जैसा ही होता है।
16 साल में स्टेज पर परफॉर्म करने वालीं तमा हिमेनो ने कहा कि जो पुरुष उनके शो को देखते है वे उनकी पूजा करते हैं और उनसे बातचीत करने के लालायित रहते हैं।हिमेनो ने कहा कि ज्यादातर फैंस 'पवित्र' होते हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि एक बार उन्हें अपने इस्तेमाल किए गए पैंट देने के बदले 16 हजार रुपए ऑफर किए गए थे। इन बच्चियों को यहां आइडल सिंगर के नाम से जाना जाता है।
बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कुछ संगठनों ने बच्चियों के सैक्शुअलाइजेशन के खिलाफ आवाज भी उठाई है। जापान में 2015 में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी को अपराध घोषित किया गया था। हालांकि, देश अब भी इसे पूरी तरह खत्म नहीं कर पाया है।