Edited By ,Updated: 20 Oct, 2016 06:25 PM
आपने आजतक असमान से मछलियों और मीट की बारिश के बारे में आपने पहले भी कई बार सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बारिश की एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं
जेद्दाद: आपने आजतक असमान से मछलियों और मीट की बारिश के बारे में आपने पहले भी कई बार सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बारिश की एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आपकी भी रुंह कांप उठेगी। लोग उस वक्त सकते में आ गए जब अचानक ही आसमान से इंसान के कटे हुए हाथ-पैर धरती पर गिरने लगे।
आसमान से गिरे मांस के टुकड़े
यह मामाला जेद्दाह का है जहांअचानक सड़कों पर इंसान के कटे हाथ-पैर देखकर लोग डर गए थे। कई लोगों की चीखे निकल गई। लोगों ने फौरन प्रशासन को इस की सूचना दी। आसमान से इंसान के कटे हुए हाथ और पैर धरती पर गिरने को लेकर लोग पूछताछ करने लगे। लोग जानना चाहते थे कि भला आसमान से इंसान का कटा हुआ शरीर कैसे धरती पर गिर सकता है?
जांचकर्ताओं ने किया खुलासा
हालांकि जांचकर्ताओं ने आसमान से इंसान के टुकड़े गिरने के पीछे एक बड़ी वजह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गरीब देशों के लोग अक्सर दूसरे देशों में काम करने जाने के लिए विमान के लैंडिग गियर में जाकर छिप जाते हैं। इस दौरान संभव है कि कोई आदमी लैंडिंग गियर में फंस गया होगा जिससे उसकी लाश के टुकड़े शहर में गिर रहे होंगे। ऐसा वाक्या पहले भी कई बार यहां देखने को मिलता रहा है।