रूसःचाकू से 8 को किया घायल, पुलिस ने हमलावर किया ढेर (देखें वीडियो)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 04:39 PM

knife attacker in russian city wounds 8  shot by police

रूस के उत्तरी शहर सरगुत में एक व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर 8 लोगों को घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया...

मॉस्कोः रूस के उत्तरी शहर सरगुत में एक व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर 8 लोगों को घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया। बड़े अपराधों की जांच करने वाली रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमिटी ने आज बताया कि हमलावर ने दिन में करीब 11 बजकर 20 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर ‘‘शहर की मध्य सड़कों पर बढ़ते हुए राहगीरों पर हमला किया जिसमें 8 लोग घायल हो गए’’ ।

इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और हमलावर को गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई।  घटना मॉस्को से करीब 2,100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शहर में हुई जो तेल संसाधनों से प्रचुर देश के खांटी-मांसी क्षेत्र में है।  खांटी-मांसी क्षेत्र की सरकार ने एक बयान में कहा कि घायल हुए 2 लोगों की हालत गंभीर है  हमलावर की अब तक ‘‘पहचान नहीं हुई है।’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!