दुनिया का 6वां सबसे बड़ा परमाणु जखीरा है पाक के पास, ये है सैन्य ताकत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 11:08 AM

know about army power of pakistan

कभी एक देश  रहे भारत और पाकिस्तान अब एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं...

इस्लामाबादः कभी एक देश  रहे भारत और पाकिस्तान अब एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चार बार (1948, 1965, 1971 और 1999) युद्ध हो चुका है और हर बार भारत जीत भारत की हुई। आजादी के बाद के सात दशकों में शायद ही ऐसा कोई दशक बीता होगा जब दोनों एक न एक बार दोनों देशों के बीच युद्ध अवश्यंभावी होने की आशंका न जताई गई हो। 
PunjabKesari
पिछले एक साल से कश्मीर में पाकिस्तानी द्वारा संघर्षविराम करके गोलाबारी और आंतकवादी घुसपैठ जारी है। युद्ध को लेकर एक बार दोनों देशों में बयानबाजियों का दौर चल रहा है। ऐसे में ये देखना जरूरी है कि आखिर हमारे पड़ोसी और दुश्मन की असल सैन्य क्षमता क्या है। पाकिस्तान सैन्य मामलों में हमेशा ही दूसरे देशों का मोहताज रहा है। पाकिस्तान को ज्यादातर सैन्य आयुध अमरीका और चीन से मिलते हैं। 

PunjabKesari

लंदन स्थित इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजीक स्टडीज के अनुसार पाकिस्तानी सेना में करीब 6 लाख 20 हजार सैनिक हैं। पाकिस्तानी सेना में शामिल होने की उम्र सीमा 16 से 23 साल है। सैनिक के रूप में तैनाती की न्यूनतम उम्र 18 साल है। भारत पाकिस्तान सीमा और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान सेना के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं। 
PunjabKesari
पाकिस्तानी वायु सेना में कुल 951 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें फाइटर विमान 301 हैं। अटैक विमान 394 हैं। मालवाहक एयरक्राफ्ट 261 हैं। ट्रेनर एयरक्राफ्ट 190 हैं। पाकिस्तान के पास कुल 316 हैलीकॉप्टर हैं जिनमें से 52 अटैक हेलीकॉप्टर हैं। पाकिस्तानी सेना के पास अमेरिका के दिए एफ-16, डसाल्ट मीराज चीनी चेंगदू एफ 7एस, जेएफ-17एस जैसे फाइटर विमान हैं।पाकिस्तानी नौसेना में कुल 197 युद्धपोत हैं।

पाकिस्तान के पास 8 पनडुब्बियां और 17 गश्ती नौकाए हैं। पाकिस्तान के पास तीन वाइन वारफेयर वेसेल हैं। पाकिस्तान के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर, फ्रीजेट, डेस्ट्रॉयर, कॉरवेटीज नहीं हैं। पाकिस्तानी नौ सेना देश की 1046 किलोमीटर समुद्री सीमा की निगरानी करती है। पाकिस्तानी नौसेना ने 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था।

पाकिस्तानी थल सेना में करीब 6 लाख 20 हजार सैनिक हैं। पाक सेना के पास 2924 लड़ाकू टैंक हैं। हथियार बंद लड़ाकू वाहन 2828 हैं। 465 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी हैं। टॉव्ड आर्टिलरी 3278 है। रॉकेट प्रोजेक्टर 134 है।   पाकिस्तान के पास 140 परमाणु आयुध हैं। पाकिस्तान  के पास दुनिया का छठवां सबसे बड़ा परमाणु जखीरा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!