Long Skirt पहननें पर टीचर ने दिखाया बाहर का रास्ता

Edited By ,Updated: 09 May, 2016 06:07 PM

long skirt arrived wearing a school girl in class no entry

फ्रांस में एक 15 साल की लड़की पर लंबी स्कर्ट पहनकर ...

पैरिसः फ्रांस में एक 15 साल की लड़की पर लंबी स्कर्ट पहनकर स्कूल आने पर प्रतिबंध लगाया गया क्योंकि वह लंबी स्कर्ट पहनकर आई थी। लड़की का नाम  डिसूजा है। वह पुर्तगाल मूल की फ्रेंच है। पहले डिसूजा कैथलिक धर्म को मानती थी। एक साल पहले उसने परिवार की सहमति से इस्लाम कबूल कर लिया था। फ्रेंच एजुकेशन सिस्टम इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं वह अतिवादी इस्लामिक गतिविधियों की चपेट में तो नहीं आ गई है।

मॉन्टरी-फोक-इयान में हेड टीचर ने इस लड़की को क्लास में आने से मना कर दिया। टीचर को लगा कि लंबी स्कर्ट मुसलमान महिलाएं पहनती हैं, जो कि स्पष्ट तौर से धार्मिक आस्था को दिखाती है। फ्रांस के सख्त धार्मिक कानून के तहत स्कूलों में इस तरह धार्मिक आस्था दर्शाने में प्रतिबंध है। स्कूल में उस लड़की के पैरेंट्स के साथ मामले को सुलझाने के लिए मीटिंग हुई।

लड़की की मां ने कहा कि उसकी बेटी कानून का सम्मान करती है। वह उसकी मजहब का सम्मान करती है। अब तक स्कूल ने उसकी ड्रेस को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। स्कूल में धर्म परिवर्तन को लेकर उसे कोई समस्या नहीं है। वह इस पर बहुत बात भी नहीं करती है। लोगों को किसी निर्णय पर तत्काल पहुंचने से बचना चाहिए।

इसी तरह का एक और मामला पिछले साल दूसरे स्कूल में भी हुआ था। यदि लंबी स्कर्ट फैशन के तौर पर पहनी गई है तो इसकी अनुमति फ्रांस के स्कूलों में है लेकिन यदि यह किसी खास धार्मिक पहचान को जाहिर करने के लिए पहनी गई है तो इस पर पाबंदी है।  नियम2004 के मुताबिक राज्य के सारे स्कूल सेक्युलर हैं और वहां धार्मिक पहाचानों को जाहिर करने  वाले कपड़े पहनकर जाना प्रतिबंधित है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!