दूल्हे ने जेल में बिताई सुहागरात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 05:46 PM

malaysian man spends   first night   in jail hours after getting married

मलेशिया की एक शादी में बवाल मचने का मामला सामने आया है। लड़के वाला पक्ष यहां पुलिस से भिड़ गया। दूल्हे ने इस दौरान पुलिसकर्मियों पर गिलास फेंका, जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोट लगी है...

कुआलालंपुरः मलेशिया की एक शादी में बवाल मचने का मामला सामने आया है। लड़के वाला पक्ष यहां पुलिस से भिड़ गया। दूल्हे ने इस दौरान पुलिसकर्मियों पर गिलास फेंका, जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोट लगी है।

पुलिस बरात में एक शख्स को पकड़ने आई थी, जो लड़के वालों की तरफ से मेहमान था। घटना के दौरान वह तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसी रात दूल्हे को हिरासत में ले लिया। यह मामला यहां के क्वालालंपुर में एलर सेटर का है। रविवार शाम होटल के बॉलरूम में शादी की पार्टी थी। लड़के वालों की ओर से मेहमानों में एक शख्स को पुलिस गिरफ्तार करने आई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस पर कई अपराधों के तहत धाराएं लगी हुई थीं। पुलिस समारोह में उसी को लेकर पूछताछ कर रही थी। उधर, लड़के वाला पक्ष उसे बचाने में जुटा था। 40 लोगों का समूह उसकी गिरफ्तारी रोकने के लिए आगे आया, जिसमें दूल्हा भी शामिल था। पुलिस और लड़के वाले पक्ष के बीच में इस बाबत बहस भी हुई। स्थिति कंट्रोल से बाहर तब हुई, जब दूल्हे ने एक पुलिसकर्मी के गिलास दे मारा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!