Edited By ,Updated: 13 Apr, 2017 02:51 PM
अपराधी अक्सर हत्या के बाद शव को क्षतिग्रस्त कर देते हैं या फिर कहीं फेंक आते हैं लेकिन मेक्सिकों में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या...
मेक्सिको: अपराधी अक्सर हत्या के बाद शव को क्षतिग्रस्त कर देते हैं या फिर कहीं फेंक देते हैं लेकिन मेक्सिकों में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या के बाद उसके शव को उड़ते एक विमान से नीचे फेंका गया जो अस्पताल की छत पर मिला।
जानकारी मुताबिक, मैक्सिको के उत्तरी सिनालोआ राज्य में बुधवार को अस्पताल के बाहर खड़े लोग उस समय चौंक गए, जब विमान से एक व्यक्ति का शव अस्पताल की छत पर फेंका गया। एक पुलिस अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि शव शहर के एल्डोरैडो में स्थित आईएमएसएस अस्पताल की छत पर फेंका गया।
सिनालोआ के डिप्टी अटार्नी जनरल जेसस मार्टिन रोबल्स ने भी इस बात की पुष्टि की, कि अस्पताल की छत से एक शव बरामद किया गया है। शव पर काफी चोट के निशान हैं। उधर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा अधिकारी ने बताया कि दो और शव शहर में पाए गए हैं। ये शव क्यूलियान के करीब 60 किलोमीटर (40 मील) दक्षिण में पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि ये दो शव भी उसी विमान से फेंके गए, जिससे अस्पताल की छत पर शव फेंका गया था।