Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 02:06 PM
ओक्लाहोमा में एक फेडरल ग्रांड ज्यूरी द्वारा 63 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी सौतेली बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ रेप करने का दोषी करार दिया गया है। जानकारी के अनुसार जब पीड़िता 11 या 12 साल की थी तो आरोपी उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया था
वॉशिंगटनः ओक्लाहोमा में एक फेडरल ग्रांड ज्यूरी द्वारा 63 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी सौतेली बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ रेप करने का दोषी करार दिया गया है। जानकारी के अनुसार जब पीड़िता 11 या 12 साल की थी तो आरोपी उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया था, जहां पर उसने 19 साल तक उसे बंधक बनाकर रखा। इसी बीच पीड़िता उसके 9 बच्चों की मां भी बन गई।
एक FBI एजैंट ने एक एफिडेविट में कहा है कि आरोपी हेनरी पीट ने पहली बार पीड़िता के साथ उस समय शारीरिक संबंध बनाए थे जब उसकी मां और आरोपी एक साथ रह रहे थे। आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को वैगनर स्थित अपने घर में अंजाम दिया था। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। इतने सालों तक आरोपी की प्रताड़ना झेल रही पीड़िता किसी तरह पिछले साल उसके चंगुल से भागने में कामयाब हो गई।
पीड़िता वहां से भागकर सीधा US एंबैसी पहुंची जहां पर उसने मदद की गुहार लगाई। आरोपी को अक्तूबर में मेक्सिको से गिरफ्तार किया और फिर और ओक्लाहोमा लाया गया। आरोपी पर पीड़िता के साथ बुरे तरीके से छेड़छाड़ करने, 14 साल से पहले कम उम्र में पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाने और बाल दुरव्यवहार से संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं। फॉक्स 23 को दिए एक इंटरव्यू ने आरोपी ने खुद पर लगे रेप के आरोप से इंकार किया है।