Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 03:50 PM
अमरीका का रहने वाला एक शख्स जिसे लड़की समझकर डेट कर रहा था
न्यूयॉर्कः अमरीका का रहने वाला एक शख्स जिसे लड़की समझकर डेट कर रहा था, असल में वह एक ट्रांसजेंडर निकली। लड़की की सच्चाई जानकर 21 साल के आरोपी ड्वान्या हिकरस के हाेश उड़ गए। गुस्से में उसने बड़ी ही बेरहमी से लड़की काे 119 बार चाकू से गाेद कर मार डाला। लड़के काे संबंध बनाने के दाैरान पता चला कि असल में लड़की जन्म से पुरुष थी और बाद में ऑप्रेशन करवाकर महिला बनी। 25 साल की डी वीगम ने खुद हिकरसन को यह बात बताई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यही सच्चाई उसकी जान ले लेगी।
कैसे हुई थी मुलाकात?
सुनवाई के दौरान अदालत में बताया गया कि दाेनाें एक ऑनलाइट डेटिंग साइट पर मिले थे और करीब 2 महीने से एक-दूसरे के साथ चैटिंग कर रहे थे। फिर जब वीगम का बिलॉक्सी शहर आने का कार्यक्रम बना, तब दोनों ने पहली बार एक-दूसरे से मिलने का फैसला किया। वीगम एक अस्पताल में नर्स थी। दाेनाें काे होटल के CCTV कैमरे में एक साथ कमरे में जाते हुए देखा जा सकता है। हिकरसन ने होटल के कमरे में वीगम के चेहरे पर कई बार चाकू से वार किया और फिर उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को वहीं छोड़कर होटल से बाहर निकल गया। अदालत ने उसे 40 साल की सजा सुनाई। साथ ही, वीगम का पर्स और मोबाइल फोन ले जाने के लिए भी उसपर डकैती का आरोप साबित हुआ है, जिसके लिए उसे 15 साल की सजा हुई।