पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में !

Edited By ,Updated: 06 Dec, 2016 11:12 AM

mankinds most dangerous turn of history

ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने मानव अस्तित्व के खतरे को लेकर चेतावनी दी है

लंदन: ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने मानव अस्तित्व के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। उनके मुताबिक मानव समुदाय इतिहास के सबसे खतरनाक समय का सामना कर रहा है। जल्द ही पर्यावरण और तकनीकी चुनौतियों से निपटने का तरीका ईजाद नहीं किया गया तो परिस्थितियां बदतर हो जाएंगी। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हॉकिंग ने कहा कि पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में है। दुनिया जबरदस्त पर्यावरण और तकनीकी समस्याओं से दो-चार हो रहा है। ऐसे में मानवता को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

हॉकिंग ने कहा, 'मानव समुदाय भयानक पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें जलवायु परिवर्तन, खाद्य उत्पादन, जनसंख्या में बेलगाम वृद्धि, अन्य प्रजातियों की तबाही, महामारी और समुद्र का अम्लीकरण प्रमुख हैं। इन सब खतरों के साथ मानवता अपने विकास क्रम में सबसे खतरनाक परिस्थितियों का सामना कर रहा है।  हमारे पास पृथ्वी को बर्बाद करने वाली तकनीक है, लेकिन इससे बचने की तकनीक विकसित नहीं की जा सकी है।

कुछ सौ वर्षो में तारों के बीच मानव बस्तियां बसा ली जाएंगी, लेकिन वर्तमान में मानव के लिए एकमात्र पृथ्वी ही है।' हॉकिंग ने ब्रिटिश समाचारपत्र 'द गॉर्जियन' में एक लेख के जरिए आगाह किया है। विख्यात भौतिक विज्ञानी ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से निकलने के फैसले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लोगों में यह सोच घर कर गई है कि नेता उन्हें अकेला छोड़ रहे हैं। अमरीका और ब्रिटेन में हाल के राजनीतिक परिवर्तन जनता के इसी गुस्से का इजहार है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!