4.8 मिलियन डॉलर में बिकी  मर्लिन मुनरो की ये ड्रैस !!

Edited By ,Updated: 19 Nov, 2016 07:14 PM

marilyn monroe   dress sold in 4 8 million dollars

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो ने 1962 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी के जन्मदिन पर जो ड्रैस पहनकर गीत ...

वॉशिंगटनः हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो ने 1962 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी के जन्मदिन पर जो ड्रैस पहनकर गीत प्रस्तुत किया था, उसकी नीलामी हो गई है।इस ड्रैस को अब 4.8 मिलियन डॉलर में नीलाम किया गया है। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी.त्वचा के रंग से मेल खाती इस पोशाक में मर्लिन ने केनेडी के 45वें जन्मदिन पर "हैप्पी बर्थडे मिस्टर प्रेसीडेंट" गाया था।

उन्होंने यह पोशाक न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित राष्ट्रपति के जन्मदिन की दावत में पहनी थी। इस गीत के बाद अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की तीन महीने से भी कम समय में मौत हो गई थी। मुनरो की यह ख़ास पोशाक पहले भी एक बार बिक चुकी है। 1999 में इसे 12.6 लाख डॉलर में बेचा गया था। 1999 में इसे खरीदने वाले मशहूर मरहूम व्यापारी मार्टिन ज़वेग ने बताया था कि यह पोशाक इतनी कसी हुई थी कि मुनरो के शरीर पर इसको सिलते हुए ही पहनाया गया था।

यह पोशाक महीन रेशमी जालीदार कपड़े से बनी है। इस पर हजारों की संख्या में बेशकीमती पत्थर, मोती और सितारे जड़े हैं। इस पोशाक को नीलाम करने वाली कंपनी ने इसका गाइड प्राइज़ तीन मिलियन डॉलर रखा था। इस पोशाक की नीलामी के बाद माना जा रहा है कि मंहगे कपड़ों की नीलामी में इससे एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!