Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jul, 2017 01:00 PM
दुनिया में सबसे तेज और खूंखार मानी जाने वाली इस्राइल की गुप्तचर एजेंसी मोसाद जो अपने देश के दुश्मनों को जिंदा नहीं छोड़ती। फिर चाहे दुश्मन देश से बाहर ही...
इस्राइल: दुनिया में सबसे तेज और खूंखार मानी जाने वाली इस्राइल की गुप्तचर एजेंसी मोसाद जो अपने देश के दुश्मनों को जिंदा नहीं छोड़ती। फिर चाहे दुश्मन देश से बाहर ही क्यो न हो वे दुश्मन को पकड़कर इस्राइल भी ले आती है।
गुप्तचरी की दुनिया में हर पल जान का खतरा रहता है, इसलिए इस दुनिया में ज्यादातर पुरुष ही देखें गए है। हालांकि मोसाद इस मामले में अपवाद है, जहां आधे गुप्तचर महिलाएं हैं। बता दें कि इस्राइल की महिला सीक्रेट एजेंट कई रोमांचक कारनामों को अंजाम दे चुकी है। महिला जासूसों ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वे किस तरह अपने हुस्न का फायदा उठाकर दुश्मनों को फुसलाकर अपने जाल में फंसाती हैं। इस हुनर का सबसे चर्चित मामला 1986 में तब सामने आया था जब एक फीमेल सीक्रेट एजेंट ने इस्राइल से भाग गए उसके एक पूर्व न्यूक्लियर इंजीनियर को अपने हुस्न के जाल में फंसाया और फुसलाकर इस्राइल वापस ले आई थी।
बता दें कि साल 2012 में इस्राइल की जासूस महिलाएं पहली बार दुनिया के सामने आई थीं। तब उन्होंने हिब्रू भाषा के अखबार लेडी ग्लोब्स को इंटरव्यू दिया था। उस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने काम तथा उसके खबरों, रोमांच और सीमाओं के बारे में बताया था।