Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 06:21 PM
मैक्सिको के हिडाल्गो प्रांत के तिजायुका शहर में नकाबपोश बंदूकधारियों ने बच्चों की जन्मदिन पार्टी पर गोलीबारी...
मैक्सिको सिटी: मैक्सिको के हिडाल्गो प्रांत के तिजायुका शहर में नकाबपोश बंदूकधारियों ने बच्चों की जन्मदिन पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी मुताबिक, शहर के रिहायशी इलाके में एक घर के बाहर टेंट लगाकर जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से तीन बच्चे जीवित मिले हैं, लेकिन पार्टी में मौजूद सभी 11 वयस्कों की गोलियां लगने से मौत हो गई है। मैक्सिको में पिछले कुछ दिनों में हिंसा की ऐसी कई घटनाएं हुई हैं।