प्यार पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड की लव बाइट कि चली गई ब्‍वॉयफ्रेंड की जान!

Edited By ,Updated: 29 Aug, 2016 06:10 PM

mexico julio masis death

प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और ना ही इसकी कोई परिभाषा है। इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

मेक्सिको: प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और ना ही इसकी कोई परिभाषा है। इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। प्यार के चक्कर में आपने अक्सर लोगों को जान देने के बारे में सुना होगा लेकिन प्यार करने से किसी की मौत हो जाना, ये शायद बात आपको थोड़ी अजीब लगे। मामला मेक्सिको का है जहां एक लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड की दी हुई हिक्की से ऐसा स्ट्रोक आया कि उसकी जान चली गई। 
 
गर्लफ्रेंड की लव बाइट्स से हुई लड़के की मौत
जानकारी मुताबिक 17 साल का जूलियो मासिएस मेक्सिको सिटी में अपने परिवार वालों के साथ बैठा डिनर कर रहा था कि अचानक उसका शरीर एकदम से अकडऩे लगा। घरवाले जल्दी से उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि जूलियो की की गर्लफ्रेंड ने उसे जो हिक्की दी थी, उससे उसकी गर्दन पर एक क्लॉट बन गया था, जिसने सीधे उसके दिमाग में जाकर हिट गया। जो अकडऩ जूलियो को हुई थी, वो असल में एक स्ट्रोक था, इसकी वजह से उसकी मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि मरने से पहले शाम को ही जूलियो ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त गुजारा था। 
 
गर्लफ्रेंड है घर से फरार
इस घटना के बाद जूलियो की गर्लफ्रेंड घर से फरार है।  लड़के के घरवालों का कहना है कि उनके बेटे की मौत की जिम्मेदार वही लड़की है। पुलिस अब केस दर्ज कर मामलें की जांच में जुटी हुई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!