Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 03:30 PM
पश्चिमी लंदन के 24 मंजिला इमारत ग्रेनफेल टॉवर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए मस्जिदों, गुरूद्वारों और गिरिजाघरों ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं...
लंदन: पश्चिमी लंदन के 24 मंजिला इमारत ग्रेनफेल टॉवर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए मस्जिदों, गुरूद्वारों और गिरजाघरों ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। बता दें कि इस घटना में 12 लोगों की मौत और 74 अन्य के घायल होने की खबर है।
ग्रेनफेल टॉवर के पीड़ितों की मदद के लिए सेंट क्लीमेंट चर्च एक राहत सहायता केंद्र के रूप में तब्दील हो गया है। लाटीमेरोड इलाका स्थित स्थानीय मस्जिद ने भी मदद के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
सिख परोपकारी हरजिंदर कुकरेजा ने बताया कि लंदन के गुरुद्वारों ने ग्रेनफेल टॉवर के लोगों के लिए कपड़े और भोजन आदि सामान जुटाना और बांटना शुरू कर दिया है।
हमें उन्हें जरूरी चीजों से मदद करने की जरूरत है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर लोगों की मदद करने को लेकर भी सिख समुदाय की सराहना की गई थी। लेबर सांसद डेविड लैमी ने अपील की है,'यदि आप मदद कर सकते हैं तो कपड़े, भोजन, कंबल आदि से मदद करें।'