Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 01:40 PM
अर्जेंटीना पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी और भतीजी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर उसकी नाबालिग लड़की और भतीजी को इंटरनेट के जरिए जिस्मफरोशी के धंधे में लगाने का आरोप है।
ब्यूनस आयर्सः अर्जेंटीना पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी और भतीजी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर उसकी नाबालिग लड़की और भतीजी को इंटरनेट के जरिए जिस्मफरोशी के धंधे में लगाने का आरोप है। पुलिस ने महिला को ब्यूनोस ऐयर्स के पिनामार इलाके से गिरफ्तार किया, जहां उसने इंटरनेट के माध्यम से लड़कियों का यौन सेवाएं देने वाला इश्तेहार दिया था।
पुलिस ने जो तस्वीरें जारी की हैं उनमें अश्लील हरकतों को अंजाम देने वाला साजो-सामान बरामद हुआ है। महिला के घर से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनके जरिये गोरखधंधा चलाया जाता था। डेलीमेल की खबर के मुताबिक पुलिस अधिकारियों को यह भी पता चला है कि उनमें से एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार लड़कियां अपनी मां और आंटी के घर क्रिसमस की शाम को छुट्टियां बिताने के मकसद से गई थीं।