Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 08:53 AM
नासा का कासिनी अंतरिक्ष यान शनि ग्रह के अपने अभियान के अंतिम पड़ाव में है। अपनी 20 साल की ऐतिहासिक यात्रा के
नासा का कासिनी अंतरिक्ष यान शनि ग्रह के अपने अभियान के अंतिम पड़ाव में है। अपनी 20 साल की ऐतिहासिक यात्रा के अंतिम चरण में कासिनी 1,13,000 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वलयाकार ग्रह की ओर बढ़ रहा है।
नासा ने बताया कि कासिनी शनि ग्रह की सीमा में प्रवेश करने जा रहा है जो शनि ग्रह के उपग्रहों विशेषकर एनसेलाडस की सतह पर मौजूद उन सागर एवं हाइड्रोथर्मल गतिविधियों के संकेतों को सुनिश्चित करेगा जो अब तक भविष्य की खोज से दूर दुनिया के वैज्ञानिकों की नजरों से अनछुए थे। मिशन के ग्रैंड फिनाले के तहत अंतरिक्ष यान की यह अंतिम यात्रा 15 सितम्बर को पूरी होगी।