न्यूजीलैंड: ट्रक के नीचे आने से पंजाबी नौजवान की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 01:52 AM

new zealand punjabi youth dies due to truck coming down

न्यूजीलैंड में रह रहे एक पंजाबी सिक्ख नौजवान कमल सिंह की काम के दौरान ट्रक से गिरने और उसके नीचे आने कारण मौत हो गई। यह घटना टोकानु वाकाटो की है। कमल सिंह 2014 में इंडिया से न्यूजीलैंड आया था। कमल सिंह एक ट्रक पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि काम...

आकलैंड: न्यूजीलैंड में रह रहे एक पंजाबी सिक्ख नौजवान कमल सिंह की काम के दौरान ट्रक से गिरने और उसके नीचे आने के कारण मौत हो गई। यह घटना टोकानु वाकाटो की है। 

कमल सिंह 2014 में इंडिया से न्यूजीलैंड आया था। कमल सिंह एक ट्रक पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि काम के समय कमल सिंह अचानक ट्रक से नीचे गिर गया और वही ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना 14 दिसंबर रविवार दोपहर 12:30 बजे ऐलेग्ज़ैंडर रीडाऊट रोड पर घटी। कमल के परिवार को इस घटना बारे जानकारी दे दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता लगा है कि यह नौजवान मानसा जिले का रहने वाला था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!