Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 04:24 PM
दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने वाली संस्था ICAN को अपने दशक लंबे प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। ऐसे समय...
ओस्लो: दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने वाली संस्था ICAN को अपने दशक लंबे प्रयास के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। ऐसे समय में जब उत्तर कोरिया और ईरान से जुड़ा परमाणु हथियार संकट गहरा रहा है, यह बेहद समीचीन है।
नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष ब्रिट रेइस-एंडरसन ने कहा, ‘‘संस्थान को परमाणु हथियारों के प्रयोग से होने वाली भीषण मानवीय क्षति की ओर ध्यान आर्किषत करने संबंधी उसके कार्य और संधि के आधार पर ऐसे हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के अथक प्रयासों के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है।’’ नोबेल शांति पुरस्कार पानी वाली इस संस्था का कहना है कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है और परमाणु हथियारों की पूरी तरह समाप्ति होने तक वह प्रयास जारी रखेंगे। संस्था की प्रमुख बी. फिन ने इस सप्ताह कहा था, ‘‘हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है, परमाणु हथियारों के खात्मे तक काम पूरा नहीं होगा।’’