NSG विवाद: चीन बोला, पाक को भी मिले छूट

Edited By ,Updated: 22 Jun, 2016 07:09 AM

nsg dispute

एन.एस.जी. में भारत की सदस्यता को लेकर उठे विवाद के बीच एक अप्रत्याशित कदम के तहत चीन के सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान के परमाणु रिकार्ड का बचाव करते हुए कहा कि परमाणु प्रसार के लिए जिम्मेदार ए.क्यू. खान को सरकार का समर्थन नहीं था

पेइचिंग: एन.एस.जी. में भारत की सदस्यता को लेकर उठे विवाद के बीच एक अप्रत्याशित कदम के तहत चीन के सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान के परमाणु रिकार्ड का बचाव करते हुए कहा कि परमाणु प्रसार के लिए जिम्मेदार ए.क्यू. खान को सरकार का समर्थन नहीं था और एन.एस.जी. में प्रवेश के लिए जो भी छूट भारत को दी जाती है वह पाकिस्तान को भी दी जानी चाहिए।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया, ‘‘भारत जहां एन.एस.जी. में शामिल होने की कोशिश कर रहा है वहीं वह पाकिस्तान को उसके खराब परमाणु प्रसार रिकॉर्ड के आधार पर रोकता है। असल में पाकिस्तान की ओर से जो परमाणु प्रसार किया गया वह तो पाकिस्तान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान ने किया था और यह पाकिस्तानी सरकार की आधिकारिक नीति नहीं थी।’’यह संभवत: पहली बार है जब चीनी आधिकारिक मीडिया ने एन.एस.जी. में पाकिस्तान को शामिल किए जाने का समर्थन सीधे तौर पर किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!