पाकिस्तान ने मछली पकड़ रहे 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 03:51 PM

pakistan arrests 43 indian fishing fishermen

पाकिस्तान ने अरब सागर में कथित तौर पर उसकी जल सीमा में मछली पकड़ रहे 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय अधिकारियों ने आज कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों की सात नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।   ....

कराची: पाकिस्तान ने अरब सागर में कथित तौर पर उसकी जल सीमा में मछली पकड़ रहे 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय अधिकारियों ने आज कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों की सात नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।   

 

पाकिस्तान मेरीटाइम सिक्योरिटी फोर्स (पीएमएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि मछुआरों को कल गिरफ्तार किया गया और उन्हें गोदी पुलिस के हवाले कर दिया गया। कमांडर वाजिद नवाज चौधरी ने कहा, ‘‘गोदी पुलिस अब उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पूरी संभावना है।’’  पाकिस्तानी जल सीमा में मछली पकडऩे के आरोप में पीएमएसएफ ने पिछले एक महीने के दौरान 144 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नई गिरफ्तारियों के बाद ऐसे गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की संख्या इस साल 400 तक पहुंच सकती है। 

 

प्रवक्ता ने कहा कि अरब सागर में पाकिस्तानी नौवहन सीमा के पास पीएमएसएफ अभ्यास कर रही थी, तभी भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। चौधरी ने कहा, ‘‘भारतीय मछुआरों को जब हमारी जल सीमा में देखा गया तो हमने स्पीड बोट और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया।’’  उन्होंने कहा कि पीएमएसए ने 10 नवंबर को 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौ नौकाएं जब्त की थीं। 12 नवंबर को चार नौकाएं जब्त की गई थीं और 23 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को भी पीएमएसए ने 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी चार नौकाएं जब्त की थीं।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!