एलआेसी पर गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 05:16 PM

pakistan summons india deputy high commissioner over loc firing

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कथित गोलीबारी को लेकर इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त को आज तलब किया। गोलीबारी में दो लोग मारे गए और तीन ...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कथित गोलीबारी को लेकर इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त को आज तलब किया। गोलीबारी में दो लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।  


विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इससे पहले पाकिस्तान ने भारत पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एलआेसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया था जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी और 3 अन्य घायल हो गए। बयान में कहा गया कि उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को चिरीकोट और सतवाल सेक्टरों में भारतीय बलों की कथित गोलीबारी को लेकर तलब किया गया। गोलीबारी में कथित रूप से एक महिला समेत दो नागरिक मारे गए। तीन अन्य घायल हो गए।  


विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक(दक्षिण एशिया और दक्षेस)मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया और भारत के नियंत्रण वाले बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। विदेश कार्यालय ने कहा, महानिदेशक ने भारतीय पक्ष से 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करने, इसकी और संघर्ष विराम उल्लंघन की अन्य घटनाओं की जांच करने, भारतीय बलों को संघर्ष विराम का पूरी तरह सम्मान करने और एलआेसी पर शांति बनाए रखने का निर्देश देने का आग्रह किया। इस बीच सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारत की आेर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी तरीके से जवाब दिया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!