अमरीकी चुनाव में विवाद का मुद्दा बनी पाकिस्तानी लड़की !

Edited By ,Updated: 06 Nov, 2016 11:58 AM

pakistani girl remains a issue of contention in us election

अमरीकी चुनाव में एक पाकिस्तानी लड़की विवाद का मुद्दा बनी हुई है ...

वॉशिंगटनः  अमरीकी चुनाव में एक पाकिस्तानी लड़की विवाद का मुद्दा बनी हुई है । अमरीका के 2 हिन्दू समूह हिलैरी क्लिंटन की सहयोगी और पाकिस्तानी मूल की हुमा आबदीन के बारे में आपस में लड़ रहे हैं। अब यह अमरीकी चुनाव प्रचार में विवाद का एक मुद्दा बन चुका है। हिन्दू-अमरीकन फाउंडेशन ने  कहा कि यह बेहद अफसोस का विषय है ट्रंप का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन हिन्दू कोलिशन (आर.एच.सी.) ने एक वीडियो बनाया है जिसमें क्लिंटन की सहयोगी आबदीन को पाकिस्तानी मूल का बताते हुए कहा गया कि अगर वह (हिलेरी) चुनाव जीतती हैं तो आबदीन को 'चीफ ऑफ स्टाफ' बनाया जाएगा।

 हिन्दू अमरीकन फाउंडेशन के सुहाग शुक्ला ने कहा, 'किसी की उसके धर्म, मूलनिवास या लैंगिक आधार पर आलोचना करना हिन्दू धर्म की बहुलतावादी प्रकृति के खिलाफ है और इसकी लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।' उन्होंने कहा कि आबदीन अमरीकी है और उनका जन्म मिशिगन में हुआ है। 
उनकी मां पाकिस्तानी हैं और सऊदी अरब में रहती हैं जबकि उनके मरहूम पिता नई दिल्ली से थे। अपने वीडियो में आर.एच.सी. ने क्लिंटन को 'पाक समर्थक' कहते हुए आरोप लगाया है कि जब वह सैक्रेटरी ऑफ स्टेट थीं तो उन्होंने नरेंद्र मोदी के वीजा को मंजूरी नहीं दी थी।

इस  वीडियो में यह भी कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कश्मीर, पाकिस्तान को दे देना चाहते थे। हालांकि 1999 में कारगिल युद्ध के समय क्लिंटन ने ही पाकिस्तान पर दबाव बनाकर उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। इस वीडियो के बाद आबदीन को फिलहाल चुनाव प्रचार से हटा लिया गया है। लेकिन गुरुवार को हिलेरी के लिए फंड देने वाले एक व्यक्ति के कार्यक्रम में आबदीन को 5  दिन बाद सार्वजनिक रूप से देखा गया है। अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर हिलेरी क्लिंटन चुनाव जीतती हैं तो आबदीन का करियर किस दिशा में जाएगा। 


 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!