जब PAK दूल्हे ने 'WWE' अंदाज में मारी एंट्री, 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Edited By ,Updated: 07 Mar, 2017 02:45 PM

अपनी शादी का हर दूल्हे को क्रेज होता है। इन दिनों लोग शादियों में नए नए तरीके अपना रहे हैं ताकि उनके लिए यह पल यादगार बन जाए। कुछ ऐसा अनोखा अंदाज अपनाया पाकिस्तानी दूल्हे ने।

नई दिल्ली: अपनी शादी का हर दूल्हे को क्रेज होता है। इन दिनों लोग शादियों में नए नए तरीके अपना रहे हैं ताकि उनके लिए यह पल यादगार बन जाए। कुछ ऐसा अनोखा अंदाज अपनाया पाकिस्तानी दूल्हे ने। इस पाकिस्तानी दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में दूल्हा अपनी शादी में WWE के अंदाज में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहा है।

लाहौर निवासी कीचू अहमेर ने अपनी शादी में WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच के थीम सान्ग पर एंट्री ली और उन्हीं के स्टाइल को फॉलो किया। जब दूल्हा एंट्री कर रहा था तो आसपास लोग खड़े थे और उसका स्वागत कर रहे थे, इतना ही नहीं उसके चारों ओर पटाखे जल रहे थे। एंट्री के अंत में दूल्हे ने ट्रिपल एच का सिग्नेचर स्टेप भी किया। दूल्हे के इस वीडियो को अभी तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!