Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 03:10 PM
खूबसूरत लड़की जोय मिडिलटन किसी अन्य स्कूल गर्ल की ही तरह दिखती है लेकिन जानकर हैरानी होगी कि 12 साल की जोय का जब जन्म हुआ था तब वो एक लड़का था जिसका नाम कियान था...
लंदनः खूबसूरत लड़की जोय मिडिलटन किसी अन्य स्कूल गर्ल की ही तरह दिखती है लेकिन जानकर हैरानी होगी कि 12 साल की जोय का जब जन्म हुआ था तब वो एक लड़का था जिसका नाम कियान था। जोय के मां की मानें तो जब वो 4 साल की हुई थी तभी से वो लड़कियों के कपड़े पहनना चाहती थी। बीते साल मिडिल स्कूल जाना शुरू करने के बाद जोय ने अपने मां-बाप को बताया कि वो पूरी तरह से एक लड़की की तरह रहना चाहती है। वो पैंट की जगह स्कर्ट पहनकर स्कूल जाना चाहती है।
अब इस पर एक्शन लेते हुए जो कि कुछ मां-बाप को अजीब लग सकता है, जोय के मम्मी-पापा ने जोय का डॉक्टर से मिल कर ईलाज करवाने की सोची है। अगले कुछ हफ्ते में जोय के मम्मी-पापा ये उम्मीद कर रहे हैं कि लंदन के टाविस्टॉक जेंडर आईडेंटिटी डिवैलपमैंट क्लीनिक लंदन में उनकी बेटी का जांच करेगी और फिर उसका जरूरत के हिसाब से इलाज किया जाएगा। यह क्लीनिक 18 वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों का ईलाज करती है जिन्हें लगता है कि उनका जन्म गलत लिंग में हो गया है।