Edited By ,Updated: 14 Jan, 2017 05:24 PM
पाकिस्तानी सैनिकों की काली करतूत का एक और किस्सा सामने आया है।दरअसल पख्तून कार्यकर्त्ता उमर दाऊद खट्टक ने पाक सैनिकों पर आरोप लगाते हुए...
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सैनिकों की काली करतूत का एक और किस्सा सामने आया है। दरअसल पख्तून कार्यकर्त्ता उमर दाऊद खट्टक ने पाक सैनिकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सैनिकों ने 100 पख्तूनी लड़कियों को अगवा किया है। जिन्हें वे लाहौर में देह व्यापार के काम में झोंक देंगे। कार्यकर्त्ता के मुताबिक पाकिस्तान के लाहौर शहर में सैकड़ों पख्तून लड़कियों को सेक्स गुलाम की तरह रखा जाता है। सैकड़ों पख्तूनी लड़कियों को स्वात और वजीरिस्तान से अगवा किया गया है।
जानकारी मुताबिक,पख्तून के लोग पाकिस्तान से अलग रियासत चाहते हैं लेकिन PAK की ओर से हमेशा परमाणु हमले की धमकी दी जाती है,जिसके चलते अब तक 5 लाख लोग पलायन कर चुके हैं।पख्तून कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक आए दिन उनकी लड़कियों का रेप करते हैं। उमर खट्टक ने बताया कि वे लोग पश्तूनिस्तान लिबरेशन आर्मी का निर्माण कर रहे हैं और जल्द ही पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सैनिक संघर्ष शुरू करेंगे।