म्यांमार नेता आंग सू के आवास पर पैट्रोल बम से हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Feb, 2018 06:56 PM

petrol bomb thrown at aung san su kyi house in myanmar

म्यांमार के यंगून में झील के किनारे बने आंग सान सू की के आवास पर गुरुवार को पैट्रोल बम से हमला किया गया। हमले के समय देश की नेता सू की आवास पर नहीं थीं। हमले से उनके आवास में आग लग गई जिससे थोड़ा नुकसान हुआ है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। सू की...

यंगूनः म्यांमार में लोकतंत्र की मसीहा मानी जाने वाली नेता आंग सान सू के यंगून में झील के किनारे बने  आवास पर गुरुवार को पैट्रोल बम से हमला करने का समाचार है। हमले के समय देश की नेता सू की आवास पर नहीं थीं। हमले से उनके आवास में आग लग गई जिससे थोड़ा नुकसान हुआ है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। सू की इस समय राजधानी नेपीता में हैं जहां उन्हें सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर संसद को संबोधित करना है।

म्यांमार में लोकतंत्र की मसीहा मानी जाने वाली सू की के आवास पर यह हमला उनकी नीतियों का विरोध माना जा रहा है। अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिमों के मुद्दे पर देश को इस समय अंतर्राष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। देश के करीब साढ़े छह लाख मुसलमान भागकर बांग्लादेश पहुंचे हैं, लेकिन सू की ने उनके लिए सहानुभूति में कुछ नहीं कहा है।

यंगून के जिस आवास पर पैटे्रोल बम से हमला हुआ है, वह सैन्य शासन के खिलाफ लोकतंत्र की लड़ाई में अहम स्थल के रूप में जाना जाता है। इसी आवास पर सू की वर्षो तक कैद करके रखा गया था। यहीं से उन्होंने अपना आंदोलन चलाया। इसी आंदोलन का नतीजा था कि सैन्य शासन को लोकतंत्र स्थापना के लिए बाध्य होना पड़ा और सन 2015 में म्यांमार में चुनाव हुए। चुनाव सू की की पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीती। कानूनी प्रावधानों के चलते सू की राष्ट्रपति नहीं बन सकीं, लेकिन सत्ता की बागडोर उनके ही हाथों में हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!