समलैंगिक महिलाओं ने क्रूरता की हदें की पार, बच्चों को कुत्ते की पॉटी भी खिलाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 11:27 AM

police charge women with forcing kids to eat dog poop

अमरीका के मैरीलैंड में 2 समलैंगिक महिलाओं ने क्रूरता की हदें की पार करते  तीन बच्चों को न सिर्फ बुरी तरह से पीटा बल्कि उन्हें कुत्ते की पॉटी भी खिलाई।  अत्याचार करने के आरोप में इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमांडा राइट (28) और बेसलिन जोसेफ...

वॉशिंगटनः अमरीका के मैरीलैंड में 2 समलैंगिक महिलाओं ने क्रूरता की हदें की पार करते  तीन बच्चों को न सिर्फ बुरी तरह से पीटा बल्कि उन्हें कुत्ते की पॉटी भी खिलाई।  अत्याचार करने के आरोप में इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमांडा राइट (28) और बेसलिन जोसेफ (25)के खिलाफ 8, 9 और 10 साल के बच्चों का शोषण करने के कई आरोपों में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पीड़ित बच्चे जोसेफ और राइट के संरक्षण में मारडेला स्प्रिंग्स इलाके में रहते थे। मैरीलैंड पुलिस के मुताबिक 2017 की शुरुआती गर्मियों या बसंत ऋतु के आखिरी दिनों में पीड़ित बच्चे आरोपी महिलाओं के हाथों से कई दफा बेरहमी से पीटे गए। जोसेफ और राइट कथित तौर पर बच्चों को अपने हाथों, तारों, बेल्ट, लाठी और खाली बंदूक से पीटती थीं। पीड़ित बच्चों को कथित तौर पर खाने में ब्रेड, पानी और ओटमील के अलावा कभी-कभी कुत्ते का मल दिया जाता था। बच्चों को अलमारी और तहखाने में बंद कर दिया जाता था।


 पुलिस ने बताया कि राइट और जोसेफ ने बच्चों को इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को जानकारी मिली थी राइट और जोसेफ के घर में बच्चों का शोषण किया जा रहा है। पुलिस को इस बारे में जानकारी  कहां से मिली थी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने 26 जनवरी को जांच शुरू की और महिलाओं के साक्ष्यों समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपों के अनुसार बाल सुरक्षा सेवा अधिकारी ने तीनों बच्चों को वहां से निकाल लिया है। पुलिस की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पिटाई के कारण बच्चों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक पिटाई के कारण बच्चों की नाक से खून बहता था, उनके शरीर पर कई जगह कटे-फटे के निशान भी पड़ गए हैं।

 
पुलिस ने आरोपी महिलाओं को बुधवार (31 जनवरी) को उनके विकोमिको काउंटी स्थित घर से गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से महिलाओं के खिलाफ कई साक्ष्य बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ बाल शोषण की तीन डिग्रियों में मामले दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों की निजता को बचाए रखने के लिए पुलिस आरोपियों के बारे में ज्यादा सूचना जाहिर नहीं कर रही है। यह मामला कैलीफोर्निया में छुड़ाए गए 13 बच्चों के उस मामले के तीन हफ्ते के भीतर आया है जिसमें बच्चों को उनके माता-पिता लुइस और डेवि़ड टरपिन कथित तौर पर बुरी तरह रखते थे, वे उन्हें पलंग के सहारे जंजीरों से बांधकर भूखा रखते थे।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!