Edited By ,Updated: 23 May, 2017 04:09 PM
गरीब नेपाली लड़कियाें के बारे में खौफनाक सच्चाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे...
काठमा़ंडूः गरीब नेपाली लड़कियाें के बारे में खौफनाक सच्चाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अगर हम ये कहें कि गरीब लोगों की खाल उधेड़ कर अमीरों की प्लास्टिक सर्जरी होती हैं तो क्या आप इस बात को मानेंगे? कुछ साल पहले, जब नेपाल की एक महिला भारत के एक वैश्यालय से भागी थी, तब उसकी पीठ पर एक बड़ा सा दाग था। एक साल बाद, उसने ऐसा ही दाग एक दूसरी औरत की पीठ पर भी देखा। जब उसने इसके बारे में पूछताछ की, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। ये दाग उनकी चुरायी हुई त्वचा के कारण बने थे।
उस औरत ने उसे बताया कि उसने अपनी त्वचा का 20 इंच का हिस्सा एक एजैंट को बेचा है। इसके बदले उसे 10,000 रुपए मिले, जिससे गरीबी में कुछ दिन उसका गुज़ारा हो जाएगा। उस एजैंट ने उसे बताया था कि ये त्वचा प्लास्टिक सर्जरी में इस्तेमाल होगी। मसाज पार्लर की आड़ में पर्यटक स्थलों में वैश्यालय चलते हैं। त्वचा बेचे जाने के बाद लड़की कुरूप लगती है, तो उसे 300-500 रुपए ही मिल पाते हैं।
अगर वो ग्राहक से कंडोम का इस्तेमाल करने को कहती है, तो उसे इतने भी पैसे नहीं मिल पाते। दूसरी लड़कियां एक बार के 5,000 रुपए तक कमा लेती हैं। काठमांडू के Thamel इलाके में रात में हर तरह के काले धंधे चलते हैं। इसे देखते हुए उसे भारत के लिए Mini Las Vegas या Amsterdam कहा जा सकता है। भारतीय कस्टमर्स यहां अपनी संस्कृति का ढोंग करना भूल जाते हैं और इन कामों में लिप्त हो जाते हैं।