Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 02:32 PM
हर लड़का- लड़की का सपना होता है कि उनकी शादी दुनिया में सबसे अनोखी हो लेकिन कुछ लोग ही इसे पूरा करने में कामयाब हो पाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ फ्लाइट अटेंडेंट दंपत्ति के साथ जिनकी शादी खुद पोप फ्रांसिस ने प्लेन में करवाई। हालांकि पोप कई लोगों की...
इंटरनेशनल डेस्क: हर लड़का- लड़की का सपना होता है कि उनकी शादी दुनिया में सबसे अनोखी हो लेकिन कुछ लोग ही इसे पूरा करने में कामयाब हो पाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ फ्लाइट अटेंडेंट दंपत्ति के साथ जिनकी शादी खुद पोप फ्रांसिस ने प्लेन में करवाई। हालांकि पोप कई लोगों की शादियां करवा चुकें हैं लेकिन उन्होंने प्लेन में पहली बार इस तरह की शादी करवाई। इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिन्हे काफी पसंद किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पाउला पोडेस्ट रुइज(39) और कार्लोस क्यूफार्डी एलोरिगा(41) की शादी आठ साल पहले हो गई थी लेकिन 2010 में आए भूकंप के कारण शादी की रस्म चर्च में नहीं हो पाई थी।पोप फ्रांसिस के चिली दौरे के दौरान दंपत्ति ने उनसे मुलाकात कर आर्शीवाद देने को कहा। जब पोप को पता चला कि उन दोनों की शादी चर्च में नहीं हुई तो उन्होंने प्लेन में ही इस अधूरी शादी को पूरा करने का फैसला लिया।
पोप ने प्लेन के आगे के हिस्से में जाकर दोनों की शादी कराई। लतम एयरलाइंस के प्रेसिडेंट इगनेशियो क्यूटो इसके गवाह बने। पोप फ्रांसिस ने दोनों को एक मैरिज सर्टिफिकेट भी साइन करके दिया। शादी के बाद कपल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पोप उनकी शादी फिर से करवा देंगे। बता दें कि इस दंपत्ति की 2 बेटियां भी है।