सैक्स गेम के लिए बुलाया ब्वॉयफ्रैंड और काट दिया प्राईवेट पार्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 10:55 AM

praising other woman jealous girlfriend chops off boyfriend s private part

एक गर्लफ्रेंड ने दूसरी लड़की की तारीफ करने पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को ऐसी सजा दी कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। मामला कजाखस्तान का है जहां एक महिला झांना नूरज्हानोवा (36) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। बताया जा रहा है कि...

 सिडनी: एक गर्लफ्रेंड ने  दूसरी लड़की की तारीफ करने पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को ऐसी सजा दी  कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। मामला कजाखस्तान का है जहां एक  महिला  झांना नूरज्हानोवा  (36) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी बहन के सामने किसी दूसरी लड़की की तारीफ की थी जिससे महिला नाराज थी।

यूके मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक महिला को अपने ब्वॉयफ्रैंड के मोबाइल में उस महिला की कई तस्वीरें भी मिली जिससे वो काफी भड़क गईं और उसने ब्वॉयफ्रैंड को सबक सिखाने के लिए प्लान बनाया। महिला ने पहले अपने ब्वॉयफ्रैंड को सेक्स गेम के लिए अपने कमरे में बुलाया। गेम के बहाने उसने अपने ब्वॉयफ्रैंड के हाथ और पैर  स्कार्फ से बांध दिया और  उसे 2 दवाइंया खाने को दी जिससे इंसान का शरीर कमजोर हो जाता है।
PunjabKesari
ब्वॉयफ्रैंड पर जब दवा का असर शुरू होने लगा उसके महिला ने उसके कपड़े उतारे और दूसरी महिला के बारे में तारीफ करने के लिए उसे टार्चर करने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने एल्युमिनियम की छड़ी से ब्वॉयफ्रैंड के सिर, चेहरे और छाती पर कई वार किए।  महिला सिर्फ यही नहीं रुकी और उसने डॉक्टर द्वारा प्रयोग की जाने वाले छुरी से ब्वॉयफ्रैंड के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। महिला की पहचान  झांना नूरज्हानोवा के रुप में हुई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के ब्वॉयफ्रैंड को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को इस मामले में 10 साल तक की सजा हो सकती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!